वरुण की सीडी से हुई थी छेड़छाड़!

अलग-अलग क्लिपिंग्स को जोड़ा गया
सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्रीज (सीएफएसएल), चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, "टेप में आवाज वरुण गांधी की है लेकिन हमें मूल टेप हासिल नहीं हुआ। इसे संपादित किया गया है और विभिन्न क्लिपिंग्स को जोड़ा गया है।"
अधिकारी ने कहा, "हमें डीसी, वीडियो कैसेट और माइक्रोचिप में आवाज का नमूना हासिल हुआ। हमारा काम केवल उन टेपों की जांच करना था और हमने ऐसा कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी। यद्यपि, हम चिंतित हैं कि किसी ने मूल टेप के साथ छेड़छाड़ की है।"
दो प्रयोगशालाओं ने भेजी अलग-अलग रिपोर्ट
वहीं सीएफएसएल के निदेशक आरएसवर्मा ने कहा, "हमें टेप जांच के लिए मिला था और जांच के बाद हमने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश पुलिस के पास शनिवार को भेज दिया गया।" वहीं हैदराबाद फॉरेंसिक लैब ने भी अपनी रिपोर्ट पीलीभीत के जिलाधिकारी को भेज दी है, जिसमें कहा गया है कि वरुण के भाषण की सीडी से छेड़छाड़ नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications