लालगढ़ थाने पर नियंत्रण लेकिन...

इस बीच तृणमूल कांग्रेस की नेता और रेल मंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार को बर्ख़ास्त करने की माँग की है.
उन्होंने शनिवार को कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य की कड़ी आलोचना की.
वे हम पर माओवादियों से मिलने का आरोप लगता है जबकि सच्चाई ये है कि बुद्धदेब सरकार माओवादियों से मिली हुई है. इसलिए उन्हें तुरंत बर्ख़ास्त कर देना चाहिए ममता बनर्जी
| |
ग़ौरतलब है कि बुद्धदेब ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री पी चिदंबरम से मुलाक़ात के बाद आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस का माओवादियों के साथ साँठगाँठ है.
इस पर ममता बनर्जी का कहना था, "राज्य सरकार माओवादियों पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाती है? वे हम पर माओवादियों से मिलने का आरोप लगता है जबकि सच्चाई ये है कि बुद्धदेब सरकार माओवादियों से मिली हुई है. इसलिए उन्हें तुरंत बर्ख़ास्त कर देना चाहिए."
सुरक्षाबलों का अभियान
लालगढ़ में मौजूद बीबीसी संवाददाता अमिताभ भट्टासाली का कहना है कि जिस थाने पर पुलिस दोबारा नियंत्रण करने का दावा कर रही है, उस पर दरअसल माओवादियों का क़ब्ज़ा था ही नहीं.
ममता बनर्जी ने राज्य सरकार को बर्ख़ास्त करने की माँग की
उन्होंने बताया है कि थाने तक पहुँचने के दो रास्ते हैं. एक रास्ते से सुरक्षाबल थाने तक पहुँच गए लेकिन दूसरे रास्ते में उन्हें प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है.
शनिवार शाम इसी रास्ते पर एक जगह दोनों ओर से गोलीबारी हुई और एक बारूदी सुरंग का विस्फोट किया गया.
इस हमले में तीन माओवादी मारे गए जबकि आठ पुलिसकर्मियों समेत 11 लोग घायल हो गए.
जिस रास्ते से सुरक्षाबल आगे बढ़े हैं, उस पर दोबारा अवरोधक लगा दिए गए हैं.
माओवादी नेता किशनजी ने बीबीसी से बातचीत में पुलिस कार्रवाई रोकने की माँग की. हालाँकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके संगठन को प्रतिबंधित किया जाता है तब भी वो सक्रिय रहेंगे.


Click it and Unblock the Notifications