21 घंटे बाद बोरवेल से निकाली गई अंजू

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बोरवेल से निकाले जाने के समय अंजू की सांसे चल रही थीं। हालांकि इस बच्ची की सेहत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
खुला पड़ा था बोरवेल
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दौसा के बांदीकुई के निकट के बोराड़ी गांव की है। यहां 200 फुट का बोरवेल खुला पड़ा हुआ था।
पुलिस अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया, "बच्ची शनिवार शाम चार बजे के आसपास खेलते समय बोरवेल में गिर गई थी। वह बोरवेल में 48 से 50 फुट की गहराई में फंसी हुई थी। इस हादसे की जानकारी मिलते ही हमने बचाव कार्य आरंभ कर दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications