'आतंकवाद के खिलाफ युद्ध बेनजीर को सच्ची श्रद्धांजलि'

समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि दोनों नेताओं ने यह टिप्पणी पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत भुट्टो की 56वीं जयंती के अवसर पर की।

अलग-अलग संदेशों में गिलानी और जरदारी ने भुट्टों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

जरदारी ने दिवंगत भुट्टो के मूल्यों को जिंदा बनाए रखने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "भुट्टो की जयंती के अवसर पर आइए हम उनकी चेतावनी और उनके सुझाव को याद करें।"

जरदारी ने कहा, "लोगों के लिए उनका सुझाव यह है कि चरमवाद, तानाशाही, गरीबी और उपेक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाए।"

अपने संदेश में गिलानी ने कहा, "यद्यपि बेनजीर भुट्टो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोग उनकी जयंती को जिस पारंपरिक अंदाज व उत्साह से मना रहे हैं, वह उस सच्चाई का सबूत है कि मोहतरमा भुट्टो ने लोगों के लिए प्रेम और राष्ट्रभक्ति का जो संदेश दिया था वह उनमें आज भी उसी तरह जिंदा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+