छत्तीसगढ़ में बारुदी सुरंग विस्फोट में मरने वालों की संख्या 12 हुई (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक यह विस्फोट दंतेवाड़ा जिले के टोंगापल इलाके में उस समय हुआ जब वहां से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला सुरक्षा बल के 40 जवान अपने शिविर की ओर लौट रहे थे।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी. जे. लोंगकुमार ने आईएएनएस को बताया,"विस्फोट में सात जवानों की मौत मौके पर ही हो गई। चार जवानों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया जबकि एक जवान ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया।"
उन्होंने कहा, "विस्फोट होने के बाद भी जवानों ने साहस का परिचय दिया और नक्सलियों के खिलाफ गोलीबारी की।"
उधर, सुकमा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला सुनियोजित ढंग से किया है। नक्सलियों ने शनिवार सुबह ही यहां कई ट्रकों को आग लगा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications