चोरी के आरोप में गर्म लोहे से महिला का शरीर दागा

जिले के तरकुलवा थाना-प्रभारी सुखबीर सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि घटना गढ़रामपुर गांव की है, जहां शनिवार को चोरी के आरोप में 35 वर्षीय मजदूर महिला बिट्टन की गांव के ही दबंग सतीश चंद्र राय ने परिजनों के साथ मिलकर पहले पिटाई की फिर गर्म लोहे से उसके शरीर को दाग दिया। पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सतीश चंद्र राय व उसके तीन परिजनों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता गांव के दबंग सतीश चंद्र राय के यहां मजदूरी करती थी। कुछ दिनों पहले राय की पत्नी का कीमती मंगलसूत्र खो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद जब मंगलसूत्र नहीं मिला तो बिट्टन पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+