ईरान में 10 फीसदी मतपत्रों की गिनती दोबारा होगी : रिपोर्ट
सरकारी टेलीविजन ने काउंसिल के प्रवक्ता अब्बास अली काडखोडई के हवाले से कहा कि पिछले सप्ताह हुए राष्ट्रपति चुनाव के विवादित होने के बाद गार्डियन काउंसिल 10 फीसदी मतपेटियों की दोबारा करने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि तीनों पराजित प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतों की गिनती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में पराजित प्रत्याशी ईरान की पूर्व रिवोल्यूशनरी गार्डस के प्रमुख मोहसिन रेजई ने काउंसिल की शनिवार की विशेष बैठक में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि दो अन्य पराजित प्रत्याशियों मुसावी और करूबी को भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन वे बैठक में शामिल नहीं हुए।
उन्होंने कहा कि मुसावी और करूबी के पास बुधवार तक का समय है और तब तक वे अपने विचार से काउंसिल को अवगत करा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications