बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद
पुलिस के अनुसार विस्फोट दंतेवाड़ा जिले के तोंगापाल इलाके में घने जंगलों में हुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व जिला बल (डीएफ) के 40 जवानों का एक दल अपने आधार शिविर की ओर लौट रहा था।
छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रमुख विश्वरंजन ने आईएएनएस से बताया, "नक्सलियों ने सीआरपीएफ और डीएफ के जवानों से भरे एक ट्रक को उड़ा दिया। इस घटना में पांच जवानों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।"
विश्वरंजन के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घटना स्थल घने जंगलों में है और बचाव दल को वहां पहुंचने में वक्त लग सकता है।
घायल जवानों को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में महारानी अस्पताल ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications