पंचायत करें विकास कार्यो की निगरानी : जोशी
जयपुर, 21 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री डॉ.सी.पी.जोशी ने ग्राम विकास के लिए जारी राशि के व्यय के लिए प्रभावी पर्यवेक्षण की महती जरुरत बताई है।
डॉ.जोशी शनिवार को उदयपुर स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामों के लिए जारी पैसे का पूरा-पूरा उपयोग गुणवत्ता के साथ वहां के विकास में किया जाए, इसके लिए जनप्रतिनिधि, कार्यकारी विभाग एवं जागरूक जनता अपनी भागीदारी निभाएं।
उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी 'नरेगा' योजना की उपादेयता बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन रोकने में इसकी महती भूमिका सिद्ध हुई है। वही स्थानीय सरपंच एवं आम नागरिकों को चाहिए कि वे इस योजना से व्यक्तिगत लाभ के कार्य करवा कर ग्रामीणों को संबल प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में दक्षिणी राजस्थान ने 'नरेगा' के तहत सर्वाधिक रोजगार प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। ऐसे में चाहिए कि राज्य के अन्य जिले भी इसमें अधिकाधिक रोजगार हासिल कर अपने क्षेत्र के विकास का मार्ग तय करें।
डॉ. जोशी ने कहा कि भारत निर्माण से जुड़े लोगों की विकास में भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें पूरा-पूरा लाभ दिलाने के प्रयास होंगे। साथ ही उनकी वाजिब समस्याओं का भी निदान किया जायेगा। इस मौके पर राजस्थान के खेल राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया एवं सांसद रघुवीर मीणा भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications