इराक में ट्रक बम विस्फोट, 70 की मौत

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने कहा है कि किरकुक से कोई 30 किलोमीटर दूर ताजा में स्थित शिया रसूल मस्जिद के बाहर हुए इस विस्फोट में कम से कम 175 अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
पुलिस के अनुसार विस्फोट के कारण मस्जिद और उसके पास की इमारतों को भारी क्षति पहुंची है। ताजा, इराक में तुर्कोमान अल्पसंख्यक बहुल आबादी के लिए जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications