चीन में फैक्टरी में विस्फोट, 16 मरे

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार तड़के 3.17 बजे प्रांत के शूहो सिटी के जिंजिन माइनिंग लिमिटेड कंपनी के कार्यशाला में धमाका हुआ, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार मृतकों में अधिकांश फैक्टरी के कर्मचारी थे वहीं घायलों में फैक्टरी के समीप रहने वाले लोग शामिल हैं। इस फैक्टरी में लगभग 100 कर्मचारी काम करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications