वरुण मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट एकपक्षीय : मेनका गांधी
उत्तर प्रदेश की आंवला सीट से सांसद मेनका ने कहा, "पूरे टेप से छेड़छाड़ किया गया है और शब्दों को बदला गया है..फॉरेंसिक रिपोर्ट एकपक्षीय है।"
उन्होंने यह टिप्पणी मार्च महीने में चुनाव प्रचार के दौरान वरुण गांधी द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ भाषण की सीडी की हैदराबाद की प्रयोगशाला में की गई फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पर की। जांच रिपोर्ट में सीडी से किसी तरह के छेड़छाड़ की बात नहीं कही गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications