बारूदी सुरंग बिछाते 4 नक्सली गिरफ्तार
लालगढ़ (पश्चिम बंगाल), 21 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के खायेरपहाड़ी इलाके में बारूदी सुरंग बिछाने के आरोप में पुलिस ने रविवार की शाम चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि नक्सलियों को पश्चिम मिदनापुर और बांकुरा जिले की सीमा के करीब एक नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार नक्सलियों के पास से डेटोनेटर, तार, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में दीपक महापात्र और बिकास मंडल खायेरपहाड़ी के निवासी हैं जबकि राजीव किसकू और मानस मुर्मू बांकुरा के ओंडा के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।


Click it and Unblock the Notifications