स्पेन में अलगाववादी संगठन के खिलाफ हजारों ने किया प्रदर्शन
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक ईटीए विरोधी प्रदर्शनों का आयोजन स्पेन के कई स्थानों पर हुआ। ये प्रदर्शन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडुवडरे एंटोनियो पुलेस की हत्या के विरोध में आयोजित किए गए। पुलेस ईटीए के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित इकाई के प्रमुख थे।
एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलेस के पुत्र जोसू पुलेस ने कहा कि उनके पिता एक नायक के रूप में शहीद हुए हैं और वह एक महान सेनानी थे।
गौरतलब है कि बास्कू शहर में एक कार बम हमले में शुक्रवार को पुलेस की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications