पश्चिम बंगाल सरकार का सुरक्षा अभियान में सहयोग का आह्वान
सुरक्षा बलों के अभियान की निगरानी के लिए गठित की गई कोर कमेटी की बैठक के बाद राज्य के मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रबर्ती ने कहा, "केंद्र व राज्य के सुरक्षा कर्मी खून खराबा या हिंसा नहीं चाहते। हम इस बात का पूरा ख्याल रखेंगे कि आम आदमी पीड़ित न हो क्योंकि हमारा मकसद इलाके में सामान्य स्थिति बहाल कराना है। जिन लोगों ने आम जनता के जीवन को खतरे में डाल दिया है, हम उन लोगों से भी अपील करते हैं कि राज्य सरकार का सहयोग करें।"
यह पूछे जाने पर कि क्या हिंसक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस एट्रोसिटीज (पीसीएपीए) के नेता छत्रधर महतो को गिरफ्तार किया जाएगा, इस पर चक्रबर्ती ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से किसी के बारे में बात नहीं करूंगा। लेकिन वहां जिन लोगों के खिलाफ विशेष मामले हैं उन सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications