उप राष्ट्रपति ने करगिल का दौरा किया
श्रीनगर, 21 जून (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के करगिल जिले का दौरा किया।
इसके साथ ही अंसारी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की सीमा से लगे करगिल सेक्टर का दौरा करने वाले देश के पहले उप राष्ट्रपति बन गए हैं।
राज्यपाल एन.एन.वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ अंसारी का करगिल के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों के विभिन्न लोगों ने उप राष्ट्रपति से मुलाकात की और उनके सामने अपनी मांगें रखी।
लोगों ने जोजिला पहाड़ी के आरपार एक सुरंग बनाने की मांग की ताकि राज्य का यह बर्फीला क्षेत्र वर्ष भर देश के अन्य हिस्सों से जुड़ा रह सके।
भारी हिमपात के कारण जोजिला दर्रा बर्फ से पूरी तरह बंद हो जाता है। इस कारण यह क्षेत्र हर वर्ष लगभग सात महीनों तक देश के बाकी हिस्सों से कट जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications