आगरा में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत
आगरा, 21 जून (आईएएनएस)। आगरा में रविवार की सुबह एक जूता फैक्टरी के सामने खड़ी बस में एक ट्रांसपोर्ट कैरियर ने टक्कर मार दी जिसमें फैक्टरी के कम से कम छह कर्मचारियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब जूता फैक्टरी के कर्मचारी रात्रि पाली में काम समाप्त करने के बाद बस में सवार होकर घरों को लौट रहे थे।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर मथुरा रोड पर फैक्टरी के गेट के पास हुई। बस में करीब 40 लोग सवार थे और कुछ और लोग इसमें सवार होने वाले थे। उसी समय एक कार की खेप ढोने वाले ट्रांसपोर्ट कैरियर ने बस में टक्कर मार दी।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए 20 हजार रुपये तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।


Click it and Unblock the Notifications