झारखंड में सरकार बनाने की कवायद में जुटा संप्रग
शनिवार की रात संप्रग के नेताओं ने एक रेस्तरां में बैठकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। इस संबंध में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं का एक दल जल्द ही दिल्ली रवाना होगा और केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेगा।
कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रवक्ता रविन्द्र सिंह ने कहा, "झामुमो और हमारे नेता दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व को राज्य की मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराएंगे।"
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के धीरज साहू और झामुमो के हेमंत सोरेन विजयी रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications