इस साल एक अरब लोग भूखे रहने को होंगे मजबूर
भुखमरी को मिटाने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की इस संस्था (एफएओ) के अनुसार दुनिया भर में भूखे लोगों की संख्या वर्ष 2008 के 91.50 करोड़ से बढ़ कर वर्ष 2009 में 1.02 अरब हो जाएगी।
एफएओ ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर कहा है, "इस वर्ष खासतौर से आर्थिक संकट और ऊंची खाद्य कीमतों के कारण दुनिया में भूखे लोगों की संख्या में लगभग 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है।"
एफएओ ने कहा है, "भुखमरी में ताजा बढ़ोतरी दुनिया में फसलों की पैदावार में आई कमी का परिणाम नहीं है, बल्कि यह वैश्विक आर्थिक संकट के कारण है, जिसके कारण एक तो आमदनी में कमी हुई है और दूसरे बेरोजगारी में बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण भोजन गरीबों की पहुंच से दूर हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications