मेदवेदेव ने अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता में प्रगति की उम्मीद जताई
एम्सटर्डम, 21 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने आशा जताई है कि जुलाई में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुलाकात से एक नई परमाणु निशस्त्रीकरण संधि की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
मेदवेदेव ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मास्को में होने वाली ओबामा के साथ मुलाकात के दौरान परमाणु मुद्दे के अलावा आर्थिक और क्षेत्रीय मसलों पर चर्चा की जाएगी।
यूरोप में मिसाइल सुरक्षा प्रणाली को लेकर दोनों देशों में चल रहे मतभेद के बारे में उन्होंने कहा, "हम अमेरिका के वैश्विक मिसाइल सुरक्षा प्रणाली की योजना से सहमत नहीं हो सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications