भिंड में दो इंजीनियर सहित 6 का अपहरण
भिंड, 21 जून (आईएएनएस)। चंबल के बीहड़ में चल रहे निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी के दो इंजीनियर सहित छह लोगों का हथियारबंद अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने अपहृतों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जल संसाधन विभाग की कनेरा परियोजना का भिंड जिले के कछपुरा में निर्माण कार्य चल रहा है। यह निर्माण कार्य इंदौर की ठेका कंपनी कर रही है।
चंबल क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आर. बी. शर्मा ने बताया है कि रविवार की दोपहर कुछ हथियारबंद लोग आए और दो सब इंजीनियर सहित छह लोगों का अपहरण कर ले गए। अटेर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications