फिलीपींस में विस्फोट, 3 मरे
कोटाबाटो(फिलीपींस), 21 जून (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत सारांगनी में ग्रेनेड से किए गए एक विस्फोट में कम से कम तीन लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने बताया कि विस्फोट शनिवार शाम सात बजे के बाद मासिम कस्बे में हुआ। इस विस्फोट में 20 से अधिक लोग घायल भी हो गए।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि ग्रनेड किसी अनजान व्यक्ति ने उस समय फेंका जब लोग मासिम कस्बे के स्थापना दिवस के जश्न में डूबे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications