पश्चिम बंगाल सरकार ने मीडिया व मंत्रियों से लालगढ़ से दूर रहने को कहा
राज्य के मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रबर्ती ने यहां राज्य सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "वहां केंद्रीय व राज्य स्तरीय सुरक्षा बल के जवान मौजूद हैं। लेकिन नक्सली गतिविधियों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। वहां स्थिति सामान्य नहीं है।"
लालगढ़ से नक्सलियों को निकाल बाहर करने के लिए जारी अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए गठित कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने की।
ज्ञात हो कि मुख्य सचिव का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ बुद्धिजीवियों ने लालगढ़ का दौरा किया है।
इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के दो केंद्रीय मंत्री, मुकुल रॉय और शिशिर अधिकारी भी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के निर्देश पर लालगढ़ के करीब पहुंच चुके हैं।
चक्रबर्ती ने कहा कि बार-बार निवेदन करने के बाद भी पत्रकार लगातार अशांत इलाके में बने हुए हैं और फोटो उतारने या फूटेज लेने के लिए अक्सर अग्रिम मोर्चे पर जाने की कोशिश कर रहे हैं।
चक्रबर्ती ने कहा, "आप हमारी बात नहीं मानते हैं, लेकिन जब आपके साथ कोई दिक्कत आती है तो हमें दोषी ठहराते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications