ईरान प्रदर्शनकारियों का दमन रोके: ओबामा
वाशिंगटन, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि ईरानी सरकार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमन रोक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका प्रदर्शनकारियों के अभिव्यक्ति के अधिकारों का समर्थन करता है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने शनिवार को कहा, "ईरानी सरकार को यह जरूर समझना चाहिए पूरी दुनिया देख रही है। हमारा अपील है कि वह अपने ही लोगों के खिलाफ दमनकारी और अनुचित कदमों को रोक दे।"
उन्होंने कहा, "सभा करने और भाषण देने के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। अमेरिका उन लोगों का समर्थन करता है जो इन अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications