वित्त आयोग ने जयपुर के पुरातत्व स्थलों के रखरखाव की सराहना की
वित्त आयोग अपने चार दिवसीय राजस्थान के दौरे पर है। आयोग ने अपने दूसरे दिन के प्रवास के दौरान आयोग सचिव सुमित बोस के नेतृत्व में प्रात: जन्तर-मंतर, सिटी पैलेस म्यूजियम, हवामहल तथा अल्बर्ट हाल म्यूजियम का बारीकी से अवलोकन किया। आयोग ने इन पुरातन धरोहरों के रखरखाव, व्यय, सम्भावित विकास योजनाओं, पर्यटकों से आय तथा पर्यटकों की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के सम्बन्ध में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक बी.एल. गुप्ता सहित पुरातन एवं पर्यटन स्थलों पर विभिन्न अधीक्षकों से विस्तार से मौके पर ही जानकारी प्राप्त की।
आयोग ने सिटी पैलेस म्यूजियम में मुबारक महल, संग्रहालय के वस्त्र वैभव, आर्ट गैलेरी, स्थापत्य कला, प्राच्य वस्तुओं के संग्रह का अवलोकन किया। तत्पश्चात् आयोग ने हवामहल के सभी कक्षों सहित विभिन्न मंजिलों का अवलोकन किया तथा वहां मरम्मत हो रहे स्थलों को भी देखा। आयोग ने वहां के पुरातत्व विभाग के अधिकारियों सहित अभियन्ताओं से भी वार्तालाप किया।
अपरान्ह वित्त आयोग अल्बर्ट हाल म्यूजियम पहुंचा। इस म्यूजियम में उन्होंने "कार्पेट कलक्शन" इण्डस्ट्रियल आर्ट, अस्त्र एवं शस्त्र, मूर्ति कक्ष, अन्तर्राष्ट्रीय आर्ट कक्ष, मिश्र की मम्मी, लघु चित्र संग्रह, वस्त्र संग्रह, हाथी दांत की कारीगरी, प्राचीन सिक्के, गहने, पेन्टिंग्स, प्रतिमाएं, कलात्मक प्रस्तर के संग्रहों का काफी देर तक अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय की वस्तुओं को बेहद नायाब बताया। उन्होंने क्लोज स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट कैमरों से निरीक्षण व्यवस्था की जानकारी लेकर उनकी प्रशंसा की।
वित्त आयोग में सुमित बोस के साथ संयुक्त सचिव वी.भास्कर एवं बी.एस. भुल्लर, बी.स्वेन, संघमित्रा बोस सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications