शोपियां कांड पर पर्दा डालना निंदनीय : माकपा
माकपा की केंद्रीय समिति की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, "स्थानीय प्रशासन द्वारा शुरूआत में इस मामले पर पर्दा डालने और घटना को सामान्य बताए जाने के प्रयासों की जितनी निंदा की जाए वह कम है।"
बयान में कहा गया, "राज्य में जब स्थितियां सामान्य हो रही थी तो ऐसे में इस कांड का होना बेहद दुर्भाग्यजनक है। माकपा मांग करती है कि राज्य सरकार इस मामले की जल्द से जल्द जांच कराएं और दोषियों को सख्त से सख्त से सजा दे।"
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने शोपियां की दो युवतियों नीलोफर जान (22) और आसिया जान (17) के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव नागबल गांव से बरामद हुए थे। इस घटना के लिए सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications