हिमाचल में ट्रेन दुर्घटना में युवक की मौत
रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "मोहम्मद मोहसिन नामक यह पीड़ित ट्रेन के बाहर लटक कर झांक रहा था। इस दौरान वह शिमला में तारा देवी स्टेशन के पास सुरंग की दीवार से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।"
सिंह ने कहा कि पीड़ित युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है और वह अपने रिश्तेदारों के साथ यात्रा कर रहा था।
सिंह ने कहा, "दुर्घटना के समय ट्रेन में 30 से 35 यात्री यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना के बाद रेलवे लाइन पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन रुक गया, लेकिन बाद में फिर से सेवा बहाल हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications