जॉर्डन में स्वाइन फ्लू के 12 मामले
अम्मान, 21 जून (आईएएनएस)। जॉर्डन में घातक बीमारी स्वाइन फ्लू से जुड़े एक और मामले की पुष्टि की गई है। इसके साथ यहां इस बीमारी के मरीजों की संख्या 12 हो गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जॉर्डन के जन स्वास्थ्य मंत्री नईफ फायेज ने बताया कि शिकागो से पहुंची एक 16 वर्षीय इराकी किशोरी में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। यह बच्ची इराकी खेल दल की सदस्य है।
फायेज ने कहा कि अब तक स्वाइन फ्लू के मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ है और जल्द ही सभी लोग स्वस्थ हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications