पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार सृजन पर गौर किया जाएगा : शैलजा
शैलजा ने आईएएनएस से कहा, "मैं पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार सृजन पर जोर दूंगी। इसके तहत शहरी गरीब लोगों को यात्रा व्यापार में लगाया जाएगा। इसके जरिए देश भर से शहरी गरीबी को मिटाने में मदद मिलेगी।"
कुमारी शैलजा ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावना है।
उन्होंने कहा, "आंकड़े बताते हैं कि देश की विकासशील पर्यटन जरूरतों को पूरा करने के लिए इस क्षेत्र को कम से कम 200,000 लोगों की जरूरत है। मैं ड्राइवर, रसोईया, चौकीदार और गाइड के स्तर पर आम आदमी की नियुक्ति करना चाहूंगी। पर्यटन क्षेत्र शिक्षित बेरोजगारों के लिए भी आकर्षक रोजगार मुहैया कराता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications