जारी रहेगा कांग्रेस का समरसता अभियान
पार्टी के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि 19 जून को मनाया गया समरसता अभियान पूरे प्रदेश में काफी सफल रहा है। इसमें सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर सहभोज में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि दलितों के साथ-साथ अन्य वर्ग के लोगों ने इस अभियान में उत्साह से भाग लिया। इसी को देखते हुए समरसता अभियान को गांव एंव न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित करने का फैसला किया गया गया है। आगे इन आयोजनों में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के अलावा केंद्रीय नेता भी भाग लेंगे।
श्रीवास्तव ने कहा कि दलितों की समझ में आ गया है कि कांग्रेस ही उकी असली हितैषी है। दूसरे दलों ने दलितों का उपयोग केवल वोट लेने के लिए किया।
मालूम हो कि गत 19 जून को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मिदन को समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश भर में दलितों के साथ भोजन किया था। वहीं बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने पलटवार करते हुए इसे शर्म करो-शर्म करो दिवस के रूप में मनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications