आस्ट्रेलिया में नस्लीय एसएमएस भेजना भी अपराध माना जाएगा
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री केविन रुड ने आतंकवाद निरोधी कानून की समीक्षा के लिए और विदेशी छात्रों पर हमले के लिए किसी को प्रोत्साहित करने हेतु एसएमएस भेजने को एक अपराध बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डंकन लेविस के नेतृत्व में एक कार्यबल का गठन किया है।
समाचार पत्र द एज ने लिखा है कि कानून में इस तरह के बदलाव से उन लोगों को नकेल डाली जाएगी जो प्रत्यक्ष हिंसा में शामिल होने के बदले हिंसा के लिए लोगों को उत्तेजित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications