आडवाणी ने पार्टी नेताओं से सार्वजनिक आलोचना से बचने की हिदायत दी
रविवार को भाजपा कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन आडवाणी ने कहा, "हमारे कार्यकर्तायों को यह महसूस होना चाहिए कि पार्टी में एक ऐसा तंत्र भी है जहां वे अपने विचार रख सकते हैं, चाहे वह आलोचना ही क्यों न हो। "
उन्होंने कहा, "भाजपा में अनुशासन की संस्कृति है। इसका महत्वूपर्ण हिस्सा है कि सार्वजनिक रूप से विचारों को न प्रकट किया जाए। इसे उचित मंच पर उठाया जाए।"
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक रूप में चुनावी हार की जवाबदेही तय करने की बात उठाई थी और कुछ नेताओं की आलोचना की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications