भाजपा मौजूदा संकटों से उबर जाएगी : नायडू
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा में वेंकैया ने कहा, "चुनावी नतीजे हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं थे। जाहिर तौर पर इससे हमें निराशा हुई है, क्योंकि हमनें बहुत ज्यादा उम्मीदें पाल रखी थी और नतीजे उसके विपरीत रहे।"
उन्होंने कहा, "हम जनादेश का सम्मान करते हैं। हमने फिर से उठ खड़ा होने की क्षमता और काबिलियत है। हमें पूरा विश्वास है कि पार्टी फिर मजबूती से उठ खड़ी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications