बिजली कटौती के विरोध में तोड़फोड़ व आगजनी, 16 गिरफ्तार
जिले के बांसी थाना-प्रभारी शारिक हुसैन ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि बिजली आपूर्ति न होने से नाराज कस्बे के लोगों ने शनिवार रात सड़कों पर उतरकर 6 रोडवेज बसों को क्षतिग्रस्त कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा उप-जिलाधिकारी और तहसीलदार की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की।
उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति को काबू में करने के लिए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा, जिसमें कुछ लोग मामूली चोटें आईं।
हुसैन ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए ऐहितयातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications