शिमला में शक्ल ले रहा है प्रियंका गांधी के सपनों का घर
शिमला, 21 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के सपनों का घर शिमला से 15 किलोमीटर दूर चाराबरा इलाके में शक्ल ले रहा है।
कंक्रीट, संगमरमर और कीमती इमारती लकड़ी की मदद से तैयार हो रहे इस दो मंजिले मकान के आस-पास काफी मनोरम नजारे हैं। इसके इर्द-गिर्द जहां चेरी और सेब के पेड़ हैं वहीं दूसरी ओर 8000 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस घर के पास एक बेहद शानदार टूरिस्ट रिजार्ट भी है।
वाड्रा परिवार ने इस मकान के लिए चार बीघा जमीन खरीदी है और कांग्रेस कार्यकर्ता केहर सिंह खाची ने इसे खरीदने में वाड्रा परिवार की मदद की है। वाड्रा परिवार ने इस जमीन को 2007 में 47 लाख रुपये में खरीदा था।
खाची ने कहा, "प्रियंका और उनके पति राबर्ट वाड्रा ने काफी सोच-विचार के बाद इस जमीन को लेकर हामी भरी। उन्हें एक ऐसी जगह की तलाश थी, जहां से हिमालय का मनोरम नजारा भी दिखता हो और जो कल्याणी स्थित हेलीपैड के करीब भी हो।"
हाल ही में जब प्रियंका ने अपनी मां के साथ शिमला प्रवास किया था, तब उन्होंने इस घर के निर्माण के लिए चल रहे कार्य का मुआयना भी किया था। इस मकान के निर्माण में दिल्ली के भवन निर्माताओं की मदद ली जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications