पंजाब में स्वाइन फ्लू मामले पर रखी जा रही है निगरानी

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शैक्षणिक दौरे से लौटे सभी 25 सदस्यों के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों पर भी निगरानी रख रहे हैं। यह दल 17 जून को स्वदेश लौटा है।

फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल के सर्जन सतवंत कौर भल्ला ने आईएएनएस से कहा, "अब तक एक व्यक्ति में वायरस की पुष्टि हुई है लेकिन हम सतर्कता बरतते हुए इस दल के सभी सदस्यों की जांच कर रहे हैं और इनके संपर्क में आए सभी लोगों की निगरानी की जा रही है। "

उन्होंने कहा कि इस छात्र के बारे में शनिवार की शाम हमें राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीडी) से वायरस की पुष्टि की रिपोर्ट मिली। इसके बाद उसे आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। अभी इस दल के अन्य सदस्यों में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं दिखे हैं।

स्वाइन फ्लू से ग्रसित 15 वर्षीय छात्र ओमप्रकाश मार्डन स्कूल के उस दल का हिस्सा था जिसमें 21 छात्र और चार शिक्षक नासा के दौरे पर 5 से 15 जून के लिए अमेरिका गए थे। यह दल 16 जून को दिल्ली लौटा था और छात्र को 17 जून को बुखार, गला सूखने और नाक से पानी बहने की शिकायत पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य के जालंधर जिले में अमेरिका से लौटने वाले आठ लोगों में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है। सात फिलहाल जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं जबकि एक का इलाज नई दिल्ली में किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि देश में शनिवार तक इनफ्जुएंजा ए (एच1एन1) के पीड़ितों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। इस बीच इनमें से 21 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

देश में अब तक 412 संदिग्ध व्यक्तियों से लिए गए नमूनों की जांच की गई। उनमें से 56 में फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से छह मामले स्थानीय स्तर पर हुए संक्रमण के परिणाम हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 94 देशों में 19 जून तक फ्लू के कुल 44,287 मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 180 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+