कच्छ में गुजरात की पहली सुनामी सतर्कता प्रणाली स्थापित
यह जानकारी रविवार को यहां एक सरकारी बयान में दी गई। बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित की गई यह सूनामी व तूफान सतर्कता प्रणाली तटीय इलाकों में रहने वालों को सूनामी या तूफान आने के एक घंटा पहले सायरन की तेज आवाज के जरिए सतर्क करने में सक्षम है। सायरन की आवाज इतनी तेज है कि उसे प्रणाली के एक किलोमीटर के दायरे में सहज रूप में सुना जा सकता है।
यह प्रणाली मध्य समुद्र में स्थित मछलियों के समृद्ध इलाके पर भी आंकड़े जुटाने में सक्षम है। इसके जरिए तटीय इलाकों के मछुआरों को लाभ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications