कश्मीरी पंडितों ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत न शुरू की जाए
पनुन कश्मीर के अध्यक्ष अजय चारुं गू ने यहां रविवार को आयोजित एक संगोष्ठी में कहा, "पाकिस्तान में या कश्मीर में स्थिति में सुधार को कश्मीर समस्या के समाधान का आधार मानना आत्महत्या करने के बराबर होगा।"
पनुन कश्मीर द्वारा आयोजित 'जम्मू एवं कश्मीर की उलझनें और इसकी देखभाल' विषयक संगोष्ठी में तमाम वक्ताओं ने सरकार से आग्रह किया कि पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू न की जाए।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच बातचीत की प्रक्रिया रुकी हुई है।
दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह चाहेंगे कि भारत व पाकिस्तान अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए बातचीत शुरू करें। लेकिन उन्होंने इस प्रक्रिया में किसी तरह की मध्यस्थता करने से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications