दुनिया में एक अरब से ज्यादा लोग भूखे : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएक्यू) के मुताबिक वैश्विक वित्तीय संकट के कारण दुनिया में भूखे लोगों की संख्या में ताजा बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय संकट के कारण आय में कमी आई है और बेरोजगारी बढ़ी है। इस कारण खाद्यान गरीबों की पहुंच से और दूर हो गए हैं।
एफएक्यू के महानिदेशक जैक्स डियॉफ ने शनिवार को कहा, "कई देशों में खाद्यानों की उच्च कीमत के साथ-साथ वित्तीय संकट ने पिछले साल की तुलना में इस साल 10 करोड़ अधिक लोगों को भूखे रहने पर मजबूर कर दिया है।"
उन्होंने कहा, "भूखमरी दुनिया के हर छठे व्यक्ति को अपना शिकार बना रही है और इसने वैश्विक शांति व सुरक्षा के सामने गंभीर संकट पैदा कर दिया है। हमें दुनिया के लोगों को भूखमरी के शिकार होने से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications