पार्टी में युवाओं को आगे लाने के लिए तंत्र बनाना पड़ेगा : आडवाणी

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन भाषण में आडवाणी ने कहा, "पार्टी को तुरंत एक ऐसी व्यवस्था विकसित करनी पड़ेगी जिससे हर स्तर पर पार्टी में युवाओं को तरजीह मिले। हमारी पार्टी में ऐसे कई प्रतिभाशाली युवा चेहरे हैं।"

उन्होंने कहा, "पार्टी के कई युवा कार्यकर्ता यह शिकायत करते हैं कि उन्हें प्रभावी तौर पर पार्टी में काम का मौका नहीं दिया जाता। यह दुख की बात है कि पार्टी में एक रेलगाड़ी के डिब्बे सी मानसिकता विकसित कर गई है। जिम्मेदार पदों पर बैठे नेता प्रतिभाशाली और कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करते हैं और इन युवाओं को बाहर खड़े रह कर दरवाजा खुलने का इंतजार करना पड़ता है।"

आडवाणी ने कहा कि इस प्रवृत्ति को बदलना होगा। हमें ऐसे युवाओं की पहचान करनी होगी और उन्हें तैयार करना पड़ेगा। हमें भाजपा में तीसरी, चौथी और पांचवी पीढ़ी के नेता तैयार करने होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+