ईरान में संघर्ष में 10 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार नेटवर्क 'खबर' के हवाले से बताया कि झड़प में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इससे पहले टेलीविजन रपटों में मृतकों की संख्या 13 बताई गई थी।
'खबर' ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली नहीं चलाई। प्रदर्शनकारियों को 'दंगाई' कहते हुए चैनल ने कहा कि उन्होंने खुद ही हथियारों का सहारा लिया था।
उल्लेखनीय है कि ईरान में हाल ही में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में कथित धांधली के आरोप में देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के आरोप शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी की बेटी फाइजेह हाशमी और उनके चार अन्य संबंधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
चुनाव में विजयी घोषित राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद इन विरोध प्रदर्शनों को शुरु से अनदेखी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications