गृहमंत्रालय ने नक्सल प्रभावित राज्यों को अलर्ट किया
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओ) ने 48 घंटे बंद का आह्वान किया है। गृहमंत्रालय ने विशेष रूप से बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल को सतर्क रहने के लिए कहा है।
मंत्रालय को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के लालगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से ध्यान हटाने के सिए नक्सली इन राज्यों में यातायात मार्गो को अवरूद्ध कर सकते हैं।
भाकपा-माओ ने 22-23 जून को 48 घंटे बंद का आह्वान किया है। मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (नक्सल प्रबंधन) डी.आर.एस.चौधरी ने कहा कि नक्सली सार्वजनिक स्थलों और वाहनों को अपना निशाना बना सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications