आस्ट्रेलिया में विपक्ष ने प्रधानमंत्री पर लगाया पद के दुरुपयोग का आरोप
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विपक्षी लिबरल पार्टी के नेता मैलकम टर्नबुल ने प्रधानमंत्री रुड पर अपने मित्र व पड़ोसी जॉन ग्रांट को विशेष सम्मान देने का आरोप लगाया है। टर्नबुल ने आरोप लगाया है कि स्वान ने ग्रांट को उनकी कार डीलरशिप के लिए सरकारी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में मदद की।
आगामी सप्ताह में रुड को इस घटना के लिए संसद में आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।
रुड की सबसे कठिन परीक्षा उस समय शुरू हुई है, जब विपक्षी लिबरल पार्टी के नेताओं को 18 महीने पहले प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा वरिष्ठ ट्रेजरी अधिकारी गॉडविन ग्रेच को ग्रांट के लिए वित्तीय बंदोबस्त हेतु कथित रूप से भेजे गए एक ई-मेल का पता चल गया।
ग्रेच ने हालांकि पिछले सप्ताह संसद को बताया कि उन्हें ई-मेल प्राप्त होने की घटना तो याद है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय और ट्रेजरी फाइलों की तलाशी के बाद भी उस मेल का पता नहीं चल पाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications