छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार नक्सली समस्या को नहीं समझ सकी : जोगी
जोगी ने रविवार को आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य की भाजपा सरकार नक्सली समस्या की पेचीदगी को नहीं समझी और इसके साथ वह इस तरह से निपट रही है जैसे कि यह कानून एवं व्यवस्था से जुड़ी समस्या हो।"
उन्होंने आगाह किया कि अगर नक्सली समस्या को लेकर यह नासमझी बरकरार रही तो नक्सली राज्य के शहरी इलाकों में भी अपनी पैठ मजबूत कर लेंगे।
जोगी ने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ तीन मोर्चो पर लड़ाई होनी चाहिए। पहला मोर्चा सामाजिक-आर्थिक के क्षेत्र में ध्यान देने का है। इसमें गरीबी दूर करना और क्षेत्र का विकास शामिल है।"
उन्होंने कहा, "दूसरा मोर्चा राजनीतिक है। हमें समस्या का राजनीतिक हल ढूंढ़ने के लिए प्रयास शुरू करना चाहिए। अगर नेपाल के माओवादी बात कर सकते हैं तो हम भी यहां नक्सलियों के साथ यह प्रक्रिया क्यों नहीं आरंभ कर सकते।"
जोगी ने कहा कि तीसरा मोर्चा का राज्य की कानून एवं व्यवस्था का है। राज्य सरकार को कानून एवं व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications