आडवाणी देशव्यापी दौरा करेंगे
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने समापन भाषण में उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य पार्टी के सामने मौजूदा और भविष्य की चुनौतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराना है।
आडवाणी ने कहा, "वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे और इसके लिए हमें आत्ममंथन करना चाहिए, लेकिन आत्ममंथन का मतलब एक दूसरे पर अंगुली उठाना नहीं है। हमें एक परिपक्व राजनीतिक दल की तरह परिणामों को स्वीकार करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications