नेपाल: एक और 'वंशवादी शासन' का अंत

पौडेल के निर्वाचन के साथ ही नेपाली कांग्रेस में पिछले छह दशकों से कायम कोईराला परिवार का वर्चस्व समाप्त हो गया।
नेपाली राजनीति के लौह पुरुष कहे जाने वाले व पांच बार प्रधानमंत्री रह चुके गिरिजा प्रसाद कोईराला ने माओवादी उग्रवाद की समाप्ति के लिए शांति वार्ताओं को आयोजित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन अधिक हो चली उम्र और गिरते स्वास्थ्य के कारण पार्टी पर अब उनकी उतनी पकड़ नहीं रही।
शेरबहादुर देउबा को पराजित किया
पूर्व गृह मंत्री पौडेल ने चतुष्कोणीय मुकाबले में शनिवार देर रात अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधानमंत्री व कोईराला के शिष्य शेरबहादुर देउबा को पराजित कर यह पद हासिल किया।
अपने निर्वाचन के बाद पौडेल ने आईएएनएस से कहा, "मेरा भारत के साथ मजबूत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्ता रहा है। मैं महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत का अनुयायी हूं।"
कोईराला के सक्रिय राजनीति से लगातार दूर होने के साथ ही पौडेल, प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और माओवादियों के बाद नेपाल की राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण हस्ती के रूप में उभर कर सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications