लालगढ़ में सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान
सुरक्षा बलों के जवान लालगढ़ के आसपास के गांवों की तलाशी ले रहे हैं। इसी बीच बुद्धिजीवियों के एक समूह ने लालगढ़ का दौरा किया और आरोप लगाया कि तलाशी के नाम पर महिलाओं और बच्चों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
पश्चिमी मिदनापुर जिले में स्थित लालगढ़ से नक्सलियों को खदेड़ने के लिए राज्य सरकार चार दिनों से अभियान चला रही है। केंद्र और राज्य पुलिस बल द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा के लिए कोलकाता में वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक भी हुई।
इसी बीच तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और रेल मंत्री ममता बनर्जी ने दो केंद्रीय राज्य मंत्री मुकुल राय और शिशिर अधिकारी को मिदनापुर शहर जाने के लिए कहा है। सूत्रों के अनुसार बनर्जी ने दोनों मंत्रियों से शहर कुछ दिनों तक रहने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications