वरुण के भाषण की सीडी से हुई थी छेड़छाड़ : फॉरेंसिक लैब
सीएफएसएल के अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "टेप में आवाज वरुण गांधी की है लेकिन हमें मूल टेप हासिल नहीं हुआ। इसे संपादित किया गया है और विभिन्न क्लिपिंग्स को जोड़ा गया है।"
भाजपा सांसद मेनका गांधी के पुत्र और पीलीभीत से सांसद वरुण को चुनाव प्रचार के दौरान सांप्रदायिक भाषण देने के आरोप में मार्च में गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारी ने कहा, "हमें डीसी, वीडियो कैसेट और माइक्रोचिप में आवाज का नमूना हासिल हुआ। हमारा काम केवल उन टेपों की जांच करना था और हमने ऐसा कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी। यद्यपि, हम चिंतित हैं कि किसी ने मूल टेप के साथ छेड़छाड़ की है।"
सीडी में मार्च महीने में वरुण द्वारा दिए गए तीन अलग-अलग भाषणों को शामिल किया गया है।
यद्यपि, सीएफएसएल के निदेशक आर. एस. वर्मा ने कहा, "हमें टेप जांच के लिए मिला था और जांच के बाद हमने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश पुलिस के पास शनिवार को भेज दिया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications