पत्नी की हत्या कर सिपाही फांसी पर झूला
सिविल लाइन स्थित नरसिंहगढ़ पुरवा मे रहने वाले आरक्षक उमेश सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका की रविवार की सुबह घर से लाशें बरामद की गई। प्रियंका की जहां कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई, वही उमेश की लाश पंखे से लटकी मिली।
सिविल लाइन थाने के प्रभारी आर.के. चारी ने बताया है कि उमेश का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। परिजनों को आशंका है कि पारिवारिक विवाद के चलते ही उमेश ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की होगी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट आदि नही मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications