इन्दौर में पानी को लेकर संघर्ष, 6 घायल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह चंदन नगर थाना क्षेत्र की द्वारकापुरी कालोनी में बसंत सिंह और घनश्याम के परिवार में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। बात मारपीट तक पहुंची और दोनों ओर से तलवारों का उपयोग कर एक दूसरे पर हमला किया गया।
इस संघर्ष में कुल छह लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चंदन नगर थाने की पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications